चकाई I चकाई प्रखंड अंतर्गत सरोन बकसीला मुख्य मार्ग स्थित सरोन मोड़ के समीप हाईवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल व्यक्ति की पहचान चकाई थाना क्षेत्र के फ़रियताडीह पंचायत के ओरिया गांव निवासी संग्राम हांसदा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार औरैया निवासी संग्राम हांसदा बाइक से चतरो की ओर से औरैया अपना घर आ रहा था इसी क्रम में हाईवा की चपेट में आने से दुर्घटना हो गई। वही स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल चकाई पहुंचाया गया जहां घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है।वही घायल व्यक्ति की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।