गांधी प्रतिमा के नीचे बैठ किया एक दिवसीय उपवास
देवघर। आम आदमी पार्टी देवघर जिला उपाध्यक्ष राहुल सौरभ जी के नेतृत्व में टावर चौक स्तिथ महात्मा गॉंधी प्रतिमा के निचे स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत कार्यरत एएनएम /जीएनएम /लैब टैकनिशियन, इत्यादि अनुबंधकर्मियों की मांग के समर्थन में भूखे-प्यासे रहकर शांतिपूर्ण तरीके से 11:30 बजे से 5 बजे तक बैठे रहे। राहुल सौरभ जी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से लगतार स्वास्थ्य कर्मी अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांगो का पूर्ण समर्थन आम आदमी पार्टी करती है साथ ही सरकार से आग्रह करती है कि जिन वादों को लेकर सरकार सत्ता में आयी थी उन वादों मे से एक वादा ये भी था की सरकार सत्ता में आते ही स्वास्थ्यकर्मियो को नियमित करेगी। उन्ही मांगो को सरकार जल्द पूरा करने का काम करे। साथ ही राहुल सौरभ जी ने ये भी कहा की स्वास्थ्यकर्मी खुद को अकेला न समझे राहुल सौरभ आपका बेटा आपका भाई इस मुहिम में आपके साथ है और इस लड़ाइ को हर स्तर पर उठाने का काम करेगा । प्रदेश विस्तृत कमिटी सदस्य उमाकांत बर्नवाल जी ने स्वास्थ्य कर्मियो के इस प्रयास को सराहा अथवा मांग को लेकर डटे रहने को कहा। धरना स्थल पर प्रदेश विस्तृत कमिटी सदस्य उमाकांत बर्नवाल , जिला अध्यक्ष मुकेश तिवारी,जिला संगठन मंत्री मिथिलेश कुमार , जिला उपाध्यक्ष राहुल सौरभ , जिला युवा अध्यक्ष संदीप यादव, जिला सोशल मीडिया अध्यक्ष मुन्ना यादव, सक्रिय कार्यकर्ता संजय रजक, पंकज कुमार मौजुद रहे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/y53t