आम आदमी पार्टी ने किया नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित 

महाशिवरात्रि में 'आप' द्वारा लगाया जायेगा सेवा स्टॉल : डॉ. राजीव रंजन 

देवघर। मंगलवार को आदमी पार्टी देवघर जिला कमिटी की एक मीटिंग की गयी जिसमे नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित करने का काम किया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा जिला अध्यक्ष संदीप यादव द्वारा किया गया। मीटिंग को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने मौजूद लोगों में जोश भरने का काम किया साथ ही पार्टी का विस्तार करने के लिए आगे का प्रारूप तैयार किया और शिव बारात को लेकर आम आदमी पार्टी की तैयारी का अवलोकन किया गया। मीटिंग में जिला संगठन मंत्री मिथिलेश कुमार द्वारा छात्र चेतना यात्रा को लेकर पार्टी की हर स्तर पर तैयारी को बताया। इस कार्यक्रम मेंप्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन, प्रदेश विस्तृत कमिटी सदस्य उमाकांत बर्नवाल, पूर्व देवघर प्रभारी लक्ष्मी देवी, जिला अध्यक्ष मुकेश आनंद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष फैजुल रहमान, राहुल सौरभ, जिला सचिव संजय जायसवाल, जिला सह-सचिव प्रशांत सिंह, जिला परवक्त आदित्य सिंह ,महिला मोर्चा अध्यक्ष गुडीआ कुमारी, युवा जिला अध्यक्ष संदीप यादव, युवा संगठन मंत्री कुमार प्रभाकर, महिला जिला उपाध्यक्ष बेबी कुमारी, महिला जिला सचिव खुशबू जायसवाल, सारवां प्रखण्ड अध्यक्ष पंकज कुमार, मोहनपुर प्रखण्ड अध्यक्ष सुमन यादव, युवा जिला उपाध्यक्ष पप्पू यादव, युवा जिला नगर अध्यक्ष संजय रजक, युवा जिला परवक़्त धनञ्जय कुमार, सारवां प्रखण्ड संगठन मंत्री जितेन्द्र यादव, यश्वंत कुमार राजहंस, प्रफुल्ल यादव, रिया कुमारी, सहित दर्जनों कार्यक्रता उपस्तिथ थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ir0m

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *