संवाददाता, मसलिया ( दुमका ) I जिले के टोंगरा थाना क्षेत्र के भूल गांव से फरार आरोपित अशोक हेंब्रम को सोमवार पुलिस ने गिरफ्तार कर दुमका जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक युवक अशोक हेंब्रम लगभग एक साल पहले ही थाना क्षेत्र के एक गांव से आदिवासी नाबालिग लड़की को शादी करने का प्रलोभन देकर ले गया था। लड़की के परिजनों ने टोंगरा थाना में भूल गांव के अशोक हेंब्रम के खिलाफ एक लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया था। टोंगरा थाना कांड संख्या 10/2022 धारा 366 ए के आरोपित युवक अशोक हेंब्रम उसी दिन से फरार चल रहा था। लगभग एक साल के बाद नाबालिग लड़की को भूल गांव से बरामद कर दुमका न्यायालय में 164 का बयान दर्ज के बाद लड़की के परिजनों को सौंप दिया। टोंगरा पुलिस की लगातार छापेमारी के बाद सोमवार को सिजुआ मोड़ से नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर ले जाने वाले भूल गांव के आरोपित अशोक हेंब्रम को गिरफ्तार कर दुमका जेल भेज दिया।