हनवारा। हनवारा थाना क्षेत्र के एक गांव से कुछ दिन पहले शादी का झांसा देकर बहला-फुसला कर एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में फरार युवक को हनवारा पुलिस ने उसके घर के बगल गांव से गिरफ्तार कर लिया। अपहृत नाबालिग लड़की भी बरामद कर ली गई है। गुरुवार को अपहरण के आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया। ज्ञात हो कि एक सप्ताह पहले हनवारा थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसला कर एक युवक भगा ले गया था। काफी खोजबीन करने के बाद भी लड़की का पता न चलने पर लड़की के पिता ने नामजद युवक के खिलाफ हनवारा थाना में तहरीर दी थी।जिसके बाद हनवारा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस युवक की तलाश में जुट गई थी। पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया था। इसी बीच गुरुवार को पुलिस ने युवक क गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना पर नाबालिग को भगाने वाले आरोपी युवक महागामा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसमी निवासी तिलो मंडल के पुत्र चंदन मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को हनवारा थाना कांड संख्या 8/23 के तहत चालान कर जेल भेज दिया गया।वहीं पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की का बयान के उपरांत परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। हनवारा थाना के प्रभारी रोशन कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की को भगाने और शादी का झांसा देने के आरोप में फरार युवक को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/2kru