आरोपियों पर बहला फुसलाकर अवैध खदान में काम कराने ले जाकर मार डालने का आरोप

सभी आरोपी जाने माने कोयला माफिया

वर्षों से नाला क्षेत्र के बंद पड़े ईसीएल की भूमि पर सैकड़ो सुरंग बनाकर निकाल रहे हैं कोयला

जामताड़ा। जामताड़ा के नाला थाना क्षेत्र के ईसीएल अंतर्गत बेलडांगा में गुरुवार को अवैध कोयला खदान सुरंग में बंगाल के मजदूर की लाश मिलने के बाद नाला थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। नाला थाना में 90/22 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में बंगाल के वीरभूम जिले के काकड़तला थाना क्षेत्र के आड़ंग निवासी मृतक की विधवा टुंपा घोष के आवेदन पर 6 लोगों पर हत्या करने, साक्ष्य मिटाने तथा अपराध में सामुहिक प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। टुंपा के आवेदन के अनुसार मृतक अशोक घोष बुधवार 21 दिसंबर को घर से काम करने निकला था। देर रात तक नही लौटने पर आसपास खोजबीन की गई। लेकिन कोई सफलता नही मिली तथा साथ गए लोगों से पुछताछ की गई। हालांकि बेलडांगा स्थित कोयला खदान में शव होने की सूचना मिली। आवेदन के अनुसार उनके पति को मारकर खदान में फेंक देने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। टुंपा ने नाला क्षेत्र के कडराबाद निवासी संतोष मंडल , मोहिदनगर निवासी बेनीमाधव गोराई,अमल कुमार तिवारी और पूर्ण चंद्र घोष के अलावे काकड़तला थाना क्षेत्र के बाबुईजोड़ निवासी पराधीन गोराई तथा बड़कला निवासी शेख राजेश और शेख अंसार को आरोपी बनाया है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/x08i

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *