कृषि मंत्री बादल पत्रलेख सहित महागठबंधन के कई नेता थे मौजूद
देवघर / संयुक्त कृषि कार्यालय परिसर में जिला कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृषि एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने मेले का उद्घाटन किया।वहीं उपस्थित अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर मेले की शुरुआत की गई।इस दौरान मंत्री श्री पत्रलेख ने लगाए गए स्टालों का निरीक्षण भी किया।इस दौरान किसानों के बीच पंप सेट, ट्रैक्टर आदि का वितरण भी किसानों के बीच किया गया।मौके पर अच्छे प्रदर्शनी वाले किसानों को प्रथम,द्वितीय तृतीय को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी, 20 सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय,पूर्व मंत्री सुरेश पासवान सहित जिला परिषद सदस्य एवं महागठबंधन के नेतागण मंचासीन रहे।कार्यक्रम में जिले भर से पहुंचे किसानों में काफी उत्साह भी देखा गया।मंत्री बादल पत्रलेख ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार किसानों को लेकर गम्भीर है और उन्हें सबल बनाने के लिए हर वक्त सोंचती है आप सभी सरकार के योजनाओं का लाभ उठावें।