सदर अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री बादल, शहीद जवानों के परिजनों को दी सांत्वना

देवघर। सूबे के कृषि मंत्री सह जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक बादल पत्रलेख रविवार सुबह सदर अस्पताल पहुंचकर गोलीबारी की घटना में पर दुःख जताते हुए शहीद दोनों पुलिस जवानों के परिजनों को सांत्वना दी। कृषि मंत्री की उपस्थिति में ही दोनों जवानों के शव का पोस्टमार्टम कर पुलिस लाइन भेजा गया। स्थानीय पुलिस लाइन में दोनों जवानों को श्रद्धांजलि दिए जाने के बाद उन्हें साहिबगंज अपने घर अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया जाएगा। कृषि मंत्री ने सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डा जुगल किशोर चौधरी व सदर अस्पताल के डीएस डा प्रभात रंजन से भी इस मुद्दे पर बातचीत कर जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री व एसपी सुभाष चंद्र जाट से भी घटना की जानकारी ली। यह घटना शनिवार की देर रात जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित श्याम गंज रोड अंडा पट्टी मोहल्ले में हुई है। जहां मछली व्यवसाई सुधाकर झा की सुरक्षा में लगे दो पुलिस जवान अपराधियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गये। शहीद हुए दोनों जवान साहिबगंज जिला के रहने वाले रवि कुमार मिश्रा और संतोष यादव है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/7gyw

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *