दुमका:जामा के शिलांदा में एक स्कूल में एमडीएम मैन्यू के हिसाब से भोजन नहीं परोसें जाने की सूचना पर खबर संकलन के लिए गए पत्रकार धनंजय सिंह के साथ विद्यालय के सचिव सह शिक्षिका के द्वारा दुर्व्यवहार की एआईएसएम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन कड़ी निन्दा करता है.साथ ही हम मांग करते हैं कि विद्यालय की शिक्षिका के द्वारा पत्रकार के साथ किए गए व्यवहार की उच्चस्तरीय जांच करते हुए उनके ऊपर विभागीय कार्यवाही की जाए.पत्रकार के द्वारा खबर प्रसारित किए जाने के बाद से ही लगातार उन्हें कई माध्यमों से धमकियां दी जा रही है.इतना ही नहीं उक्त शिक्षिका के द्वारा उन्हें एससी-एसटी मामले में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है.इस मामले में AISM जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रमंडलीय अध्यक्ष राकेश चंदन ने कहा कि वे जिला प्रशासन से यह जानना चाहते है कि क्या विद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर सरकार का ध्यान केंद्रित करवाना गुनाह है?अगर ऐसा है तो जिला प्रशासन खुल कर कह दें हम सभी सामूहिक रूप से पत्रकारिता छोड़ देंगे.दुमका जिला में पत्रकार के साथ इस तरह का व्यवहार का यह कोई नया मामला नहीं है,प्रखंड क्षेत्र में कार्य करने वाले पत्रकारों के साथ ऐसी घटनाएं तो आम बात हो गई है.पत्रकारों की सुरक्षा और उनकी स्वतंत्रता के साथ खिलवाड़ अगर बंद नहीं हुआ तो एआईएसएम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन आंदोलन के लिए बाध्य हो जायेगा.अगर न्याय नहीं मिला तो फिर पूरे राज्य में काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा.
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hh7q
