आजसू के कार्यकर्ता हर जरूरतमंद की सेवा करने के लिए सक्रिय रहे- तरुण गुप्ता

नीलांबर मंडल के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया

IMG-20230110-WA0011
जामताड़ा। सोमवार को आजसू जामताड़ा ग्रामीण और पबिया मंडल के प्रत्येक पंचायत से सक्रिय कार्यकर्ता श्यामपुर रजिया नदी में बैठक किया और वन भोज का लुफ्त उठाया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश महतो और संचालन कार्यकारी अध्यक्ष निमाई चंद्र सेन ने किया ।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया जिसमें प्रमुख रूप से दुधानी पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता नीलांबर मंडल ,फुरकान अंसारी ,परीक्षित सेन, छोटू सिंह ,सफउल अंसारी, रामेश्वर सिंह, खोगेन्त्र मंडल ,कृष्ण मंडल ,विनोद पंडित युधिष्ठिर पंडित, रोहित सिंह, सुरेश राय जिया राम महतो, बलदेव राय ,युधिष्ठिर मंडल ,अमित दत्ता को पार्टी के वरिष्ठ नेता तरुण गुप्ता ने माला पहनाकर स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर अशोक सिंह प्रखंड अध्यक्ष, जितेंद्र मंडल ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश पंडित, वासुदेव गोस्वामी ,सुभाष यादव, बाबूजन मरांडी मुखिया, मार्कस मरांडी, अचिंतो दे ने प्रमुखता से अपने सुझाव को रखा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह संथाल परगना के प्रभारी तरुण गुप्ता ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वन भोज के माध्यम से कार्यकर्ता एक-दूसरे के नजदीक आने का मौका मिलता है और इस कार्यक्रम के माध्यम से हम मिल बैठकर संगठन को मजबूत करने पर विचार करते हैं। आज आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए 2023 और 2024 को हमें संघर्ष के रूप में लेना होगा और एक एक कार्यकर्ताओं को यह संकल्प लेकर के जाना पड़ेगा की हम अपने अलावा प्रत्येक दिन पांच कार्यकर्ताओं को पार्टी में जोड़ने का कार्यक्रम को पूरी ईमानदारी के साथ चलाने का प्रयास करेंगे ,आने वाला विधानसभा पार्टी कैसे विजय प्राप्त करें इसके लिए हमें हर एक जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर उनके आंसुओं को पोछने का काम करना पड़ेगा और गरीबों के चेहरे में खुशियां लाने का प्रयास करना होगा। हमारे पार्टी के जो सुप्रीमो है सुदेश महतो जी ,जो बेदाग है ,उनके मजबूत नेतृत्व के भरोसे हम इस लड़ाई को आसानी से जीत सकते हैं ,पार्टी के एक एक कार्यकर्ता को यह भी संकल्प लेना होगा कि हम राजनीतिक जीवन में अपनी पहचान एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कैसे बना पाए और कैसे लोगों के विश्वास को जीत सके इसके लिए पूरी ईमानदारी के साथ में प्रयास करना पड़ेगा ।आप जैसे मजबूत कार्यकर्ताओं के भरोसे आज जामताड़ा विधानसभा में पार्टी अपनी बुलंदियों को छूने का प्रयास किया है ,आपको विश्वास दिलाते हैं कि आने वाले समय में एक एक कार्यकर्ता का ख्याल रखा जाएगा और उसके विश्वास पर पार्टी खड़ा उतरने का प्रयास करेगी ,इसी संकल्प को ले करके हमें आगे बढ़ना पड़ेगा ।इस मौके पर तरुण मण्डल, दुर्योधन मंडल, रंजीत यादव, पवन राय, महेंद्र पंडित ,पहलू मण्डल,कार्तिक दत्ता के अलावा सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wr4l

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *