बाबा मंदिर प्रांगण स्थित सभी दानपात्रों को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया..

16

देवघर I उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी  मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गई कि  5.04.2023 को बाबा मंदिर प्रांगण स्थित 18 दानपात्र को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। साथ ही गिनती के पश्चात दानपात्र से कुल आय 11,41,833 के अलावा नेपाली रुपिया 851, अमेरिकन डॉलर 21, ब्रिटिश पेन्स 50, मलेशियाई सेन 50, यूरो सेण्ड 20, चांदी 600 ग्राम, सोना 11 ग्राम दान स्वरूप प्राप्त हुआ।

इससे अलावे मंदिर के दान पात्र को कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया। पात्र से निकले पैसे को गिनती के लिए मंदिर प्रशासनिक भवन में रखा गया। ज्ञात हो कि इससे पहले 25 फरवरी 2023 को बाबा मंदिर प्रांगण स्तिथ सभी दानपत्रों को खोला गया था।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xywc

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *