सालों पहले बनकर तैयार है मिहीजाम का आधुनिक पीएचसी
कुर्मीपाड़ा स्थित पुराने भवन में ही चल रहा है पीएचसी
पुराना पीएचसी भवन बनेगा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर।
एच डब्ल्यू सी बनने के बाद नया पीएचसी भवन होगा चालू।
जामताड़ा। और करना होगा इंतजार मिहिजाम वासियों को…… । जी हां मिहीजाम नगर पर्षद के अंतर्गत हांसीपहाड़ी में मिहिजाम वासियों की स्वास्थ्य सुविधा को धरातल पर उतारने के लिए सालों पहले अत्याधुनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार है। लेकिन मिहीजाम वासियों को इसके चालू होने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। सरकार और विभाग नए पीएचसी भवन को चालू करने की दिशा में अभी तैयार नहीं है। हालांकि करोड़ों की लागत से बने पीएससी भवन के बरसों पहले बनने के बाद भी उद्घाटन नहीं होने के कारण इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है । लोग असमंजस की स्थिति में है कि आखिर कब नए पीएससी भवन में स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल होगी। हालांकि विभाग पुराना पीएचसी भवन को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाने की ओर है।उसके बाद ही पीएचसी भवन हांसी पहाड़ी को चालू करने की योजना है।
50 बेड क्षमता का है नया पीएचसी भवन
नगर पर्षद क्षेत्र अंतर्गत हांसी पहाड़ी स्थित कानगोई पहाड़ की तलहटी में लगभग दो करोड़ 36 लाख रूपये की लागत से निर्मित 50 बेड वाला अस्पताल काफी भव्य है। अस्पताल में पीएसए प्लांट सें आक्सीजन जेनरेटर की व्यवस्था, बेडो के साथ कोविड 19 से संबंधित उपकरण व सामग्री के अलावा बिजली कनेक्शन के साथ एक ध्वनि मुक्त जनरेटर लगाया जा चुका है। बेड तक आक्सीजन पहुंचने के लिए पाईप लाईन का कार्य पूर्ण है। आक्सीजन प्लांट के साथ भव्य, आकर्षक व उपकरणों से लैस अस्पताल जनता के लिए समर्पित नही होना मिहिजाम क्षेत्र के लोगों के गले उतर नही है।
उपायुक्त भी कर चुके हैं दौरा ।
जामताड़ा उपायुक्त ने वर्ष 2021 के दिसंबर माह में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण भी किया था। उस समय लोगों में नवनिर्मित अस्पताल जल्द क्रियांवयन होने की आस भी जगी थी। लेकिन अभी आस पूरी होने में समय लगेगी।
गौरतलब हो कि वर्तमान में मिहिजाम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुर्मीपाड़ा में संचालित हो रही है। जहां डाक्टरों, कर्मचारियों व अस्पताल में आवश्यक उपकरणों का घोर अभाव में बदहाल है।
क्या कहते हैं सिविल सर्जन
सिविल सर्जन एस के मिश्रा ने बताया कि पुराना पीएचसी भवन में एच डब्ल्यू सी बनने वाला है। इसके लिए राशि आ चुकी है। सिर्फ मैन पावर नही आया है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बन जाने के बाद ही पुराना पीएचसी को नया पीएचसी भवन में शिफ्ट करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुंकि पीएचसी का नया भवन तो है लेकिन कार्यबल नही है।अभी यदि नया भवन में पीएचसी शिफ्ट हो जाए तो सभी स्टाफ वहां चले जायेंगे जिससे पब्लिक को काफी दिक्कत होगी। इसलिए एच डब्ल्यू सी बनने के बाद ही नया भवन में पीएचसी प्रारंभ कर दिया जाएगा।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/n0br