देवघर। जिले के गौरीपुर पंचायत भवन में रविवार को जिला मुखिया संघ गठन को लेकर बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुखिया संतोषी शर्मा ने किया। इस दौरान सर्वसम्मति से अनिल कुमार साह को अध्यक्ष बनाया गया इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मुखिया अनिल कुमार साह ने बताया कि जनता ने जिस उद्देश्य के साथ गांव की सरकार बनाए है जिससे की सभी मुखिया गांव की जनता के हित के लिए काम करेंगे साथ की सभी पंचायत में विकास की धरातल पर लायेंगे, इस बीच ललन मिश्रा को महामंत्री, इंद्रदेव सिंह, संतोषी शर्मा व मुबारक अंसारी को उपाध्यक्ष, कुमार राजीव रंजन उर्फ निवास मंडल, मरियन टुडू, त्रिपुरारी यादव व दिनेश कुमार मंडल को सचिव, जगरनाथ रमानी, मुकेश कुमार दास, राजेन्द्र प्रसाद यादव व जमील अंसारी को मंत्री, रामकृष्ण पासवान को कोषाध्यक्ष, मुकेश कुमार यादव को प्रवक्ता सह मिडिया प्रभारी, श्रीकांत मंडल को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। इस दौरान संरक्षक सह प्रामर्शी समिति का भी गठन किया गया जिसमें उपेन्द्र राय, नौशाद हक, अधीर चंद्र चौधरी व संजय शर्मा को रखा गया। मौके पर नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष ने कहा कि मुखिया के हक और अधिकार की लड़ाई सड़क से सदन तक करेंगे। प्रशासन व पंचायत प्रतिनिधियों के तालमेल से देवघर जिले के सभी पंचायतों को विकसित पंचायत बनायेंगे। इस दौरान सुलेखा देवी, रंजीत यादव, सुधीर यादव, शंकर मिस्त्री, दिवाकर पांडे, राजेन्द्र भोक्ता, परसुराम वर्मा सहित दर्जनों की संख्या में मुखिया उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/1jr2