देवघर। सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष सैकड़ों कर्मचारियों ने एनआरएचएम एएनएम जीएनएम संघ की जिला सचिव संगीता राजहंस के अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें सैकड़ों कर्मचारियों ने आज चालीसवें दिन धरना प्रदर्शन में भाग लिया! आज के कार्यक्रम के लिए भोजन का प्रबंध एसआरएल लैब के द्वारा किया गया! ज्ञात हो कि 16/01/23 से मुख्यमंत्री आवास घेराव के साथ ही पूरे राज्य के करीब सात हजार अनुबंध कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहकर राजभवन सहित जिले के सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर रहे थे इस अवधि में चौबीस दिन तक इक्कीस अनुबंध कर्मचारी आमरण अनशन पर रहे संयुक्त सचिव के द्वारा जाकर अनशन समाप्त कराया गया था, फिर 25/02/23 माननीय मंत्री सहित विभागीय पदाधिकारियों से संगठन के प्रतिनिधि की लंबी वार्ता के सर्व सम्मति से समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया गया, अभी औपबंधिक समझौता पत्र जारी किया गया, पुनः माननीय मंत्री तथा स्वास्थ्य सचिव के द्वारा इसमें सूधार कर समझौता पत्र जारी किया जाएगा,
समझौते में राज्य में तीन महीने के अंदर वर्ष 2023 के मानक आबादी के अनुरूप सभी पद सृजित करने, राज्य में सभी स्वीकृत पदों का पच्चास प्रतिशत अनुबंध कर्मचारियों के लिए तब तक आरक्षित किया जाएगा जब तक कि सभी अनुबंध कर्मचारियों का समायोजन नहीं हो जाए, पच्चास अंकों की परीक्षा विभाग या अन्य एजेंसी के द्वारा आयोजित किया जाएगा और इसमें राज्य में अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारी ही योग्य होंगे, अन्य पच्चास प्रतिशत पद पर कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से परीक्षा ली जाएगी, जिसमें अनुबंध कर्मचारियों के शामिल होने की छूट रहेगा,पंद्रह प्रतिशत अनुभव भत्ता संबंधित एक सप्ताह में समाधान किया जाएगा,, 41 दिनों के हड़ताल अवधि को राजपत्रित तथा अन्य देय अवकाश में समायोजन किया गया जाएगा, दंडात्मक प्रक्रिया पर विधि सम्मत रोक लगाई जाएगी,
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/qqk6