असामाजिक तत्वों ने स्कूल में लगाई आग, पुरानी किताबें जलकर राख

3

निरसा/ कुमारधुबी स्थित बालक बालिका मध्य विद्यालय में शुक्रवार की सुबह असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। स्कूल के कार्यालय एवं स्टोर में आग लगने से स्कूल के रजिस्टर एवं किताबें जल कर राख हो गई। आस पास के लोगों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर कुमारधुबी पुलिस पहुंची और तफ्तीश शुरु कर दी है। स्कूल परिसर से धुआं निकलते देख लोग पहुंचे और भभकती आग पर पानी डालना शुरु किया। लोगों की सजगता और प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूल की उंची चहारदीवारी को फांदकर असामाजिक तत्व स्कूल परिसर में घुसकर शराब पिते हैं। इन्हीं के द्वारा आग लगा दी गई। कुमारधुबी पुलिस ने बताया कि कहा कि जिस कमरे में आग लगी है। वहां बिजली कनेक्शन नहीं है। इसलिए शॉट सर्किट से आग नहीं लगी है। कहा कि असमाजिक तत्वों ने आग लगाई होगी। कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/jbya

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *