बाबा मंदिर को इंडियन करेंसी के अलावे अमेरिकन डॉलर, मलेशियाई रिंगित व सेन, सिंगापुरी डॉलर व बांग्लादेश का टका भी दान में मिले

दानपात्र से कुल सत्रह लाख, पैंतालीस हजार, पांच सौ दो रू. की प्राप्ति हुई 

बाबा मंदिर प्रांगण स्थित सभी दानपात्रों को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया

IMG-20230121-WA0009
देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गई कि आज दिनांक 20 जनवरी को बाबा मंदिर प्रांगण स्थित 18 दानपात्र को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। साथ ही गिनती के पश्चात दानपात्र से कुल आय 1,745,502 के अलावा नेपाली रुपिया 5000, अमेरिकन डॉलर 255, मलेशियाई रिंगित 01, मलेशियाई सेन 160,सिंगापुर डॉलर एवं बंगला देश टका 05 दान स्वरूप प्राप्त हुआ।
इससे अलावे मंदिर के दान पात्र को कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया। पात्र से निकले पैसे को गिनती के लिए मंदिर प्रशासनिक भवन में रखा गया। ज्ञात हो कि इससे पहले 12 नवंबर 2022 को बाबा मंदिर प्रांगण स्तिथ सभी दानपत्रों को खोला गया था।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/h8nq

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *