15 वोट से विजई हुईं अर्चना झा

सहकारी बैंक का चुनाव संपन्न

IMG-20230209-WA0045

गोड्डा। निबंधक, सहयोग समितियां झारखंड सरकार के निर्देश पर झारखंड राज्य सहकारी बैंक के डेलीगेट का चुनाव गुरुवार को झारखंड के सभी जिलों में संपन्न हुआ। गोड्डा से चयनित सभी 6 डेलीगेट को निर्वाची पदाधिकारी शशि लाल (जिला अंकेक्षण पदाधिकारी गोड्डा) के द्वारा विजयी प्रमाण पत्र दिया गया।नोडल पदाधिकारी सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक रंजन कुमार ने बताया कि 6 में से 5 प्रतिनिधि का चयन निर्विरोध हुआ। जबकि सामान्य महिला आरक्षित सीट पर रानी सिंह एवं अर्चना झा के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें अर्चना झा 15 मतों से विजयी हुईं। इस चुनाव में सिर्फ पैक्स, लैंप्स एवं विशेष प्रकार की समिति के प्रतिनिधि ही भाग ले सकते हैं।

विजयी उम्मीदवार की सूची :

1.अर्चना झा – महागामा उत्तरी पैक्स
2. आशीष रौशन – शंकरपुर पैक्स, मेहरमा
3. राजेंद्र कृष्ण ठाकुर – सरभंगा पैक्स, महागामा
4.मोतीलाल भगत – बुढ़ीकुरा पैक्स, पोड़ैयाहाट
5. नीरा देवी – त्रिपथगा पैक्स, महागामा
6.निरंजन यादव – पथरगामा व्यापार मंडल

चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में मतदान पदाधिकारी के रूप में प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी भूदेव मंडल, पिंकी सिन्हा,मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात करण भारद्वाज (कनीय अभियंता), नरेश कुमार दास (कनीय सांख्यिकी सहायक), सुप्रकाश रंजन ( ललमटिया शाखा प्रबंधक), अभिजीत सिन्हा (ऑडिटर) का योगदान सराहनीय रहा।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/jjqm

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *