निरसा I ईसीएल मुगमा एरिया के खुदिया कोलियरी परिसर में शनिवार को बीसीकेयू की बैठक हुई। पूर्व विधायक सह जेबीसीसीआइ सदस्य अरुप चटर्जी ने कहा कि खुदिया खदान में पानी भर जाने से दो मजदूरों की मृत्यु के बाद उसे बंद कर दिया गया था। मेरे अथक प्रयास के बाद खदान चालू हुआ। कहा कि केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों, निजीकरण और शेयर बेचने के खिलाफ मजदूरों को लड़ना होगा। कोलियरियों को औने पौने दामों पर बेचा जा रहा है। कहा कि गोपीनाथपुर और श्यामपुर को सरकार ने बेच दिया है। यूनियन के केंद्रीय सचिव आगम राम ने कहा कि 11 वें वेतन समझौता को अनावश्यक देर किया जा रहा है। मजदूरों को लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा। अगामी 5 अप्रैल को सीटू की ओर से दिल्ली में सरकार के खिलाफ विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। अध्यक्षता लालू ओझा ने किया। कार्तिक दत्ता ने संबोधित किया। अंत में कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष लालू ओझा, उपाध्यक्ष शंकर चौहान, अब्बास अंसारी, सचिव अशोक चौहान, सह सचिव रामलखन चौहान, आयोजक सचिव शंकर भुइयां, आयोजन सह सचिव रामगुलाम चौहान, बुखार सिंह, कोषाध्यक्ष अबुल हुसैन सहित 16 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं।
केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ना होगा : अरुप
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ljf0