रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का आर्य समाज ने किया अभिनंदन

महर्षि दयानन्द का संदेश ही मेरा संदेश है : राजनाथ सिंह

IMG-20230219-WA0028
नयी दिल्ली। महर्षि दयानन्द बोध दिवस व महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य के नेतृत्व में 21 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह से भेंट की और उन्हे महर्षि दयानन्द सरस्वती जी का चित्र, शॉल, सत्यार्थ प्रकाश द्वारा अभिनंदन किया।
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने आर्य समाज व परिषद की सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। राजनाथ सिंह ने आर्य समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि आर्य समाज का कार्य तो सबको आर्य यानी श्रेष्ठ बनाने का है हमें मन भेद न रखते हुए सबको साथ लेकर चलना चाहिए और मन बड़ा रखना चाहिए उन्होंने कहा कि ओम का जाप करने से आत्मिक शांति की अनुभूति होती है।उन्होंने महर्षि दयानन्द के संदेश को घर घर पहुंचाने का आह्वान किया। गायिका पिंकी आर्य ने मधुर गीत प्रस्तुत किया। प्रतिनिधि मंडल में ओम सपरा, प्रवीण आर्य,देवेन्द्र भगत,धर्मपाल आर्य, के के यादव, दुर्गेश आर्य, रामकुमार आर्य, हर्ष देव शर्मा, राधा भारद्वाज, राजेश मेहंदीरता, अरुण आर्य आदि उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/4avu

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *