उपायुक्त के निर्देशानुसार टॉक टू डीसी कार्यक्रम के दौरान ऑन द स्पॉट विभिन्न समस्याओं का किया त्वरित समाधान

सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना से शत प्रतिशत सुयोग्य लाभुकों को करें लाभान्वित

बैंक के प्रबंधक व अधिकारी आम जनता के समस्याओं का पारदर्शी तरीके से करें निराकरण

सुयोग्य भूमिहीन कृषकों को सत्यापन पश्चात जल्द मिलेगा मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का लाभ

कैंसर पीड़ित मरीज को लाल राशनकार्ड से जोड़ने का दिया गया निर्देश

सेवा अधिकार अधिनियम के तहत आम जनमानस को अधिकारी या कर्मचारियों के न लगाना पड़े चक्कर

देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता चन्द्र भूषण प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार से टॉक टू डीसी ऑनलाईन कार्यक्रम का आयोजन किया। आगे कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी दसों प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व 163 से अधिक सीएससी केंद्रों के माध्यम से जिले के विभिन्न पंचायत के लोगों ने ऑनलाइन मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान ऑन द स्पॉट कई लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। 
कार्यक्रम के दौरान पालोजोरी प्रखण्ड के लाभुक द्वारा जानकारी दी गयी कि राशन उठाव को लेकर घर से 40 किमी दूर पीडीएस डीलर से मर्ज कर दिया गया है, जिससे काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कुछ ग्रामीणों द्वारा पीडीएस के बारे में बतलाया गया कि राशन का वितरण नहीं किया जाता है और उन्हें बार-बार दौड़ाया जाता है। जिसपर मामले को संज्ञान में लेते हुए अपर समाहर्ता ने संबंधित प्रखण्ड के एम ओ को आवश्यक जांच पारदर्शी तरीके से करते हुए उपायुक्त कार्यालय को प्रगति प्रतिवेदन समर्पित करने का निदेश दिया। आगे सारठ प्रखण्ड के लाभुकों द्वारा मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का लाभ न मिलने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अपर समाहर्ता द्वारा जानकारी दी गयी कि भूमिहीन एवं कैटेगरी बी के कृषकों का सत्यापन कार्य चल रहा है, जिसे पूरा करते हुए बैंकों को भेजा जायेगा, जिसके पश्चात कृषकों को सुखाड़ राहत योजना की राशि भेजी जायेगी। वर्तमान में कैटेगरी ए के कृषकों का सत्यापन हुआ है एवं सुखाड़ राहत योजना की राशि उन्हें भेजी जा रही है। साथ ही सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के माध्यम से सभी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि अपने-अपने प्रखण्डों में लाभुकों की सूची सत्यापित कराते हुए जल्द से जल्द समर्पित करें, ताकि लाभुकों के खाते में किस्त की राशि भेजी जा सके। आगे कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रखण्डों से मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत के लाभुकों द्वारा किस्त की राशि न मिलने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अपर समाहर्ता द्वारा जानकारी दी गयी कि मुख्यमंत्री सुखाड़ योजना के तहत देवघर जिले के 1 लाख से अधिक कृषकों को डीबीटी के माध्यम से योजना का लाभ दिया गया है। साथ ही शेष बचे लाभुकों को जल्द ही किस्त की राशि डीबीटी के माध्यम से भेज दिया जायेगा। वही भूमिहीन कृषकों की सूची का सत्यापन विशेष रूप से करने का निर्देश दिया गया, ताकि योजना का लाभ सिर्फ सुयोग्य लाभुको को मिल सके।
इसके अलावे टॉक टू डीसी कार्यक्रम के दौरान सारठ प्रखण्ड के लाभुक द्वारा जानकारी दी गयी कि उनके नाम से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किया गया था, मगर योजना की राशि दूसरे लाभुक के खाते में भेज दी गयी है। ऐसे में मामले को संज्ञान में लेते हुए अपर समाहर्ता ने संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को उक्त कर्मी के विरूद्ध शॉ कोज करने का निदेश दिया। साथ ही उक्त व्यक्ति से भेजी गयी राशि को वसूलने का निदेश अपर समाहर्ता ने संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को दिया गया। आगे कार्यक्रम के दौरान सोनारायठाड़ी प्रखण्ड के लाभुक द्वारा जानकारी दी गयी कि पैक्स द्वारा पैसा नहीं दिया जा रहा है। जिसपर मामले को संज्ञान में लेते हुए अपर समाहर्ता द्वारा जानकारी दी गयी कि आधी राशि खाते में भेजी जा चुकी है, जल्द ही पूरी राशि खाते में भेजी जायेगी। इसके अलावे सोनारायठाड़ी प्रखण्ड के दोन्दिया पंचायत के लाभुक द्वारा जानकारी दी गयी कि बकरी सेड स्वीकृत हो जाने के पश्चात राशि अब तक नहीं मिली है जिसपर अपर समाहर्ता ने मामले का जल्द निराकरण करने का निदेश संबंधित पदाधिकारी को दिया। आगे कार्यक्रम के दौरान सोनारायठाढ़ी प्रखण्ड के ग्रामीणों द्वारा जानकारी दी गयी कि सोनारायठाड़ी प्रखण्ड के मैन बाजार में अतिक्रमण की वजह से जाम की समस्या के साथ आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, जिस पर अर समाहर्ता ने संबंधित थाना के थाना प्रभारी को अतिक्रमण मुक्त बाजार बनाने का निदेश दिया, ताकि लोगों को आवागमन में कठिनाईयों का सामना न करना पड़े। आगे कार्यक्रम के दौरान मारगोमुण्डा प्रखण्ड के घाघरा ग्राम के ग्रामीणों द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र न होने की वजह से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया, जिसपर अपर समाहर्ता ने संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्राचार करने का निदेश दिया। इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान मधुपुर प्रखण्ड के जमुनियां पंचायत के बच्चियों द्वारा जानकारी दी गयी कि सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ आवेदन देने के पश्चात भी अब तक नहीं मिला है। ऐसे में मामले को संज्ञान में लेते हुए जांचोपरांत अपर समाहर्ता द्वारा जानकारी दी गयी कि खाता संख्या गलत होने की वजह से योजना का लाभ देने में देरी हो रही है, जिस सुधार करने का निदेश संबंधित विभाग को दिया गया है। साथ ही अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि जिले के शत प्रतिशत सुयोग्य लाभुकों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लाभ से लाभान्वित करें।
टॉक टू डीसी कार्यक्रम के दौरान मोहनपुर प्रखण्ड के आवेदक द्वारा जानकारी दी गयी कि उनके पति एवं सास-ससुर की मृत्यु कोविड के वजह से हुई थी, मगर अब तक आवेदन अप्लाई करने के बाद भी मुआवजे की राशि नहीं प्राप्त हुई है। ऐसे में मामले को संज्ञान में लेते हुए अपर समाहर्ता ने आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को आवश्यक जांच करते हुए अपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा निर्देश के आलोक में जल्द से जल्द मुआवजा की राशि देने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रखण्डों से राशन कार्ड में परिजनों के नाम जोड़ने से जुड़े मामलों पर संज्ञान में लेते हुए अपर समाहर्ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े शब्दों में निदेशित किया कि आवेदनों को ज्यादा से ज्यादा पेंडिंग रखने की वजह उनका निराकरण करने का निदेश दिया। वहीं विभिन्न प्रखण्डों के किसानों द्वारा जानकारी दी गयी कि अबतक सुखाड़ का पैसा नहीं मिल पाया है। ऐसे में मामले को संज्ञान में लेते हुए जानकारी दी गयी कि भूमिहीन एवं कैटेगरी बी के कृषकों का सत्यापन कार्य चल रहा है, जिसे पूरा करते हुए बैंकों को भेजा जायेगा, जिसके पश्चात कृषकों को सुखाड़ राहत योजना की राशि भेजी जायेगी। वर्तमान में कैटेगरी ए के कृषकों का सत्यापन हुआ है एवं सुखाड़ राहत योजना की राशि उन्हें भेजी जा रही है। साथ ही सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के माध्यम से सभी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि अपने-अपने प्रखण्डों में लाभुकों की सूची सत्यापित कराते हुए जल्द से जल्द समर्पित करें, ताकि लाभुकों के खाते में किस्त की राशि भेजी जा सके। आगे कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रखण्डों से मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत के लाभुकों द्वारा किस्त की राशि न मिलने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अपर समाहर्ता द्वारा जानकारी दी गयी कि मुख्यमंत्री सुखाड़ योजना के तहत देवघर जिले के कृषकों को डीबीटी के माध्यम से योजना का लाभ दिया गया है। साथ ही शेष बचे लाभुकों को जल्द ही किस्त की राशि डीबीटी के माध्यम से भेज दिया जायेगा। आगे कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पंचायत के ग्रामीणों द्वारा जाति, जन्म प्रमाण पत्र न बनाये जाने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को कड़े शब्दों में कार्यशैली सुधारने और पारदर्शी तरीके से कतर्व्यों का पालन करने का निदेश दिया। साथ ही अपर समाहर्ता ने कहा कि जनता की सेवा सुनिश्चित कराने के लिए सेवा का अधिकार अधिनियम लागू किया गया है। ऐसे में जिले के सभी अंचलाधिकारी व उन्हें अधीनस्थ कर्मचारियों अपनी कार्यशैली को बेहतर करते हुए कार्य करे, ताकि आम जनमानस को कार्यालय का चक्कर या समस्या का सामना न करना पड़े। ऐसे में जिले के संबंधित अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने कार्यप्रणाली में सुधार लाए अन्यथा तो आवश्यक कार्रवाई के अलावा जुर्माना वसूली का आदेश भी जारी किया जाएगा। साथ ही समय पर सेवा उपलब्ध न करवाने वाले विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को अपर समाहर्ता ने स्पष्ट निर्देशित करते हुए कहा कि सेवाओं के लिए आवेदन करने वाले नागरिकों को संतुष्ट करने के साथ हर विभाग को रद्द किए जाने वाले आवेदनों की संख्या घटाने की आवश्यकता है। साथ ही विभिन्न प्रखण्डों से पेंशन से जुड़े मामलों में अपर समाहर्ता ने संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को सर्वजन पेंशन योजना से जोड़ने का निर्देश दिया। साथ ही प्रज्ञा केन्द्र संचालकों को आवेदकों से जुड़े आवेदनों को ई-मेल करने का निदेश दिया, ताकि ससमय आवेदनों का निष्पादन किया जा सके।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/435b

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *