साईबर अपराध के प्रति खुद भी जागरूक हों और दूसरों को भी करें जागरूक : मंजूनाथ भजंत्री
उपायुक्त के नाम से फर्जी व्हाट्सएप एकाउंट बनाकर पैसे की मांग करने वाले पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश
ऐसे में यदि आपका कोई दोस्त फोन करने की बजाय सोशल मीडिया के माध्यम से रुपये मांगता है तो समझ लिजिए उसका फर्जी अकाउंट बना लिया गया है। रुपये ट्रांसफर करने से पहले फोन पर उससे बात जरूर कर जांच लें
उपायुक्त देवघर, उपायुक्त कार्यालय, मंजूनाथ भजंत्री, आई.ए.एस मंजूनाथ भजंत्री जैसे अन्य नाम से किसी भी तरह का कोई वाह्टस एप्प पर मैसेज, ईमेल, फ्रेंड रिक्वेस्ट आदि आने पर सावधान रहें और तुरंत इसकी सूचना साइबर थाना या निकटतम थाने को दे,
देवघर। उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने साईबर अपराध के प्रति जिलावासियों को जागरूक और सतर्क करते हुए कहा है की आज के समय में अधिकांश लोग सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े हैं, क्योंकि वर्तमान समय में यह माध्यम सूचनाओं का आदान-प्रदान करने का सबसे सरल व सशक्त माध्यम बन चुका है। आज के समय में किसी न किसी सोशल नेटवर्किंग साईट से हर व्यक्ति जुड़ा है। सोशल मीडिया ने जिस तेजी लोगों के जीवन में अपनी जगह बनाई है, उसके दुष्परिणाम भी सामने आने लगे हैं। तात्पर्य है कि जब सोशल मीडिया का इस्तेमाल गलत चीजों के लिए होने लगता है।
वर्तमान समय में साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका इजाद किया है। हर रोज किसी न किसी का फर्जी वाह्टस एप्प एकाउंट बनाकर ईमेल, फेसबुक, ट्वीटर अकाउंट का क्लोन बनाकर या फेसबुक हैक कर रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों को मैसेंजर, ईमेल के जरिये मैसेज भेजकर अपने खाते में ऑनलाइन रुपये मांगते हैं। ऐसे में यदि आपका कोई दोस्त फोन करने की बजाय सोशल मीडिया के माध्यम से रुपये मांगता है तो समझ लिजिए उसका फर्जी अकाउंट बना लिया गया है। रुपये ट्रांसफर करने से पहले फोन पर उससे बात जरूर कर जांच लें। आगे उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि देवघर जिला प्रशासन की ओर से लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि उपायुक्त देवघर, उपायुक्त कार्यालय, मंजूनाथ भजंत्री, आई.ए.एस मंजूनाथ भजंत्री जैसे अन्य नाम से किसी भी तरह का कोई वाह्टस एप्प पर मैसेज, ईमेल, फ्रेंड रिक्वेस्ट आदि आने पर सावधान रहें और तुरंत इसकी सूचना साइबर थाना या निकटतम थाने को दे, ताकि साइबर सेल की ओर से त्वरित कार्रवाई की जा सके। विगत दिनों में जिला स्तर के अधिकारियों को फेक नंबर से उपायुक्त की फोटो लगाकर पैसे मांगने का मामला संज्ञान में आया, जिसपर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को साईबर थाना में एफआईआर दर्ज करने का निदेश दिया। वहीं उपायुक्त ने जिलावासियों से साईबर क्राईम को लेकर सावधानी व सतर्कता बरतने की अपील की है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/e4zs