
ईडी की टीम पीपीपीवाईएल साइबर एप फ्रॉड केस के संबंध में अशोक शर्मा और उनके भाई के ठिकानों पर छापेमारी करने गई थी। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की गई, जिसमें कई लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया था।
छापेमारी के दौरान आरोपियों अशोक शर्मा और उनके भाई ने कथित तौर पर ईडी टीम पर हमला कर दिया। इस घटना में पांच लोग मौजूद थे, जिनमें से एक आरोपी फरार हो गया। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच जारी है।
ईडी को I4C और फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट से फिशिंग, क्यूआर कोड धोखाधड़ी और पार्ट-टाइम जॉब धोखाधड़ी जैसे साइबर अपराधों के संबंध में इनपुट मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। मामला अभी नियंत्रण में है और आगे की जांच की जा रही है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wkl8