महागामा। शुक्रवार को महागामा के नहर चौक के एसबीआई बैंक के समीप बॉस पंप हाउस में काम करने वाले एक मिस्त्री ने खुद से ब्लेड से अपना गला रेत कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घायल 28 वर्षीय नूर हसन ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से घरेलू झगड़े से तनाव में है और इसी वजह से वह आत्महत्या करना चाह रहे थे। जब घायल मिस्त्री के साथ में रह रहे उसके दोस्त सरफराज ने उसे घायल स्थिति में देखा तो उसे तुरंत महागामा रेफरल अस्पताल इलाज के लिए लाया। महागामा रेफरल अस्पताल के डॉ कुमार सानू ने बताया कि घायल नूर के गले में जख्म है और करीब 4 से 5 इंच तक गला कटा हुआ है और करीब 2 इंच तक गहरा जख्म है। हालांकि प्राथमिक उपचार कर दिया गया है, इसलिए घायल खतरे से बाहर है। लेकिन बेहतर इलाज के लिए इन्हें हायर सेंटर सदर अस्पताल गोड्डा रेफर किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, घायल नूर बिहार के मोतिहारी का रहने वाला है जो पिछले 20 दिनों से महागामा में पंप हाउस में काम कर रहे थे। महागामा में किराए के मकान पर रहकर प्राइवेट काम कर रहा है।