जामा I जामा पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संथाल परगना के बैनर तले गुरुवार को मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रकांत यादव के अगुवाई में पिछड़ा वर्ग आरक्षण मांग को लेकर दर्जनों गांवों में विभिन्न मांगों जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रकांत यादव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बताया कि बिहार के समय दुमका जिले में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण 27 प्रतिशत था परंतु झारखंड राज्य गठन के पश्चात दुमका समेत 7 जिले का आरक्षण शून्य कर दिया गया है जो हम सभी पिछड़ा समाज के लिए दुर्भाग्य है। आप सभी अपने हक और अधिकार के लिए आंदोलन करने के लिए तैयार रहिये। इस दौरान समाजिक कार्यकर्ता राजू पूजहर ने कहा कि झारखंड सरकार जल्द 1932 का खतियान पूर्ण रूप से लागू करें और जाति जनगणना करावें तथा 60/40 नीति को सरकार वापस ले अन्यथा बड़ा आंदोलन के लिए सभी ग्रामीण तैयार रहे। इस दौरान आसनसोल कुरूवा, हरिपुर, जमाटंड़, कैराबनी, महेशलेटी, सिकटिया, केन्दुआटांड़ आदि गांव में भ्रमण किया। इस मौके पर आनंदी राउत, सुभाष मंडल, मनीष कुमार, मोहन कुमार, अजय कुमार, हराधन यादव आदि मौजूद थे।