आदिवासी व पहाड़िया बहुल गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया

जरमुंडी बीडीओ ने प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में चलाया जागरूकता अभियान

IMG-20230110-WA0106
बासुकीनाथ। जरमुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू ने मंगलवार को जरमुंडी प्रखंड के हरिपुर पंचायत अंतर्गत आदिवासी बहुल एवं पहाड़िया बहुल लबदा, केराजोरी व अन्य गांव का भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। कहा कि योग्य पात्रों तक विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सबों के सार्थक पहल की आवश्यकता है। इस मौके पर पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य को संबोधित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों तक उनकी आवश्यकता के अनुसार केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से उन्हें जोड़ने में जनप्रतिनिधियों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। इस मौके पर बीडीओ ने क्षेत्र के वृद्ध, दिव्यांग, विधवा, एचआईवी से ग्रसित व्यक्ति, परित्यक्ता, निराश्रित सहायता को चिन्हित कर उन्हें लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया। कहा कि मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन के लाभुक के लिए न्यूनतम 60 वर्ष उम्र के लाभुक को आवेदन पत्र के साथ, वोटर कार्ड, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, फ़ोटो व स्वघोषणा पत्र जमा करने की बात कही। मुख्यमंत्री निराश्रित महिला सम्मान योजना में न्यूनतम 18 वर्ष की महिला लाभुक से पति के मृत्यु से सम्बंधित प्रमाण पत्र, वोटर कार्ड, बैंक पासबुक,आधार कार्ड, फ़ोटो, स्वघोषणा पत्र जमा करने की बात कही। स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलंबन पेंशन योजना में आवेदक को न्यूनतम पांच वर्ष से अधिक उम्र के, न्यूनतम 40 फीसदी दिव्यांगता प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, फ़ोटो, स्वघोषणा पत्र जमा करने की बात कही। मुख्यमंत्री आदिम जनजाति पेंशन योजना के तहत लाभ लेने के लिए माल पहाड़िया का जाति प्रमाण पत्र, गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करने, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, फ़ोटो, स्वघोषणा पत्र जमा करने की बात कही। एचआईवी संक्रमित व्यक्ति भी पेंशन के लिए आवेदन कर सकते है उनका नाम व पहचान पूर्णतः गुप्त रखा जाएगा। बताया कि 18 वर्ष से 59 वर्ष तक के प्राकृतिक अथवा अप्राकृतिक मृत्यु होने पारिवारिक हित लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये का लाभ दिए जाने की बात कही। इस मौके पर बीपीओ कन्हैयालाल झा, पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/i3nj

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *