15 अप्रैल से होगा दुमका में बाबा भीमराव अंबेडकर संथाल परगना प्रमंडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता

कल दिनांक 11 अप्रैल 2023 को देर शाम सिदो कान्हु इंडोर स्टेडियम में जिला बैडमिंटन संघ की एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता डी आई जी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने किया 

आगामी 15 एवं 16 अप्रैल को दुमका में बाबा भीमराव अंबेडकर संथाल परगना प्रमंडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के आयोजन के निमित्त रूपरेखा एवं तैयारियों के संदर्भ में  महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

प्रतियोगिता में मुख्य रूप से अंडर 13 के एकल एवं डबल्स , पुरुषों के एकल तथा डबल्स एवं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए डबल्स प्रतियोगिता आयोजित किया जाना है।

उक्त प्रतियोगिता में एंट्री फी क्रमशः अंडर 13 के लिए 100 ₹ (एकल) एवं 200 ₹(डबल्स) तथा पुरुषो के एकल प्रतिस्पर्धा के लिए 350₹ सुनिश्चित है। पुरुषो के तथा 45 से अधिक आयु वर्ग के डबल्स के लिय 700 ₹ सहभागिता शुल्क तय है। इस प्रतियोगिता के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अप्रैल तय है।

दुमका बैडमिंटन संघ के संरक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल ने कहा की अंडर 13 के विजेताओं को 2000 तथा उपविजेता को 1000 की राशि दी जाएगी  , पुरुषो के एकल एवं डबल्स के विजेता उपविजेता के लिय 5000 तथा 3000 जबकि वेटरंस के डबल्स प्रतिस्पर्धा में 5000 तथा 3000 की राशि क्रमशः विजेता एवं उपविजेता को दी जाएगी।

जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष उमा शंकर चौबे ने कहा की जिले के खिलाड़ियों के चयन के लिय 14 अप्रैल को इंडोर स्टेडियम में प्रतियोगिता आयोजित है।

इस बैठक में जिला बैडमिंटन संघ के सचिव दीपक झा , डी एस पी विजय कुमार, डॉ तुषार ज्योति, मधुसूदन मुर्मू, राधे भलोटिया ,मो अकबर, अंजनी शरण एवं अन्य उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/4nfv

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *