विजय संकल्प रैली में हर पंचायत से लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करायें-बाबूलाल

2
1

दुमका / 4 फरवरी को देवघर में आयोजित होनेवाली विजय संकल्प रैली के सफलता और तैयारी के बावत दुमका पहुंचे प्रथम मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता श्री बाबूलाल मरांडी ने श्री अग्रसेन भवन में जिला के प्रमुख नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में उन्होंने हर पंचायत से कार्यकर्ताओं-समर्थकों की उपस्थिति उक्त रैली में सुनिश्चित करने का आह्वान किया। श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों पर 2024 का चुनाव जीतना और देश में फिर से भाजपा की मजबूत सरकार बनाने की है। इसके लिए पंचायत व शक्ति केंद्रों तक कार्यकर्ताओं को अपने राजनीतिक दायित्व को पूरा करना होगा और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जन-जन को लाभान्वित कराना व उन्हें उन योजनाओं को लेकर जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को राज्य सरकार बेहतर ढंग से क्रियान्वित नहीं कर पा रही। केंद्र जितनी भी योजनायें चला रही, उसका लाभ दिलाने में राज्य सरकार कोताही बरत रही है। जबकि केंद्र झारखंड राज्य के विकास को लेकर हरसंभव सहयोग कर रही है। श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड राज्य के हालात कैसे हैं, यह झारखंडी ही नहीं देशभर की जनता देख रही है। पार्टी का लक्ष्य झारखंड में बदलाव को लेकर भी है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री श्री अमित शाह का पहले चाइबासा का दौरा कर चुके हैं, चंद दिनों के अंतराल में संताल परगना के देवघर में उनका दौरा हो रहा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी झारखंड दौरा हुआ था। केंद्रीय नेताओं  का यह दौरा झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह का संचार करने का काम किया है। श्री शाह का देवघर आगमन भी कार्यकर्ताओं में नई उमंग व नई उर्जा का संचार करेगा, जिसका प्रभाव 2024 के लोकसभा और उसके बाद विधानसभा चुनाव में भी दिखेगा।मीडिया प्रभारी पिन्टु अग्रवाल ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परितोष सोरेन ने की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विनोद शर्मा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अभयकांत प्रसाद, पूर्वमंत्री डॉ लोइस मरांडी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साह ,निवास मंडल  अमरेंद्र सिंह मुन्ना, अमिता रक्षित, सुरेश मुर्मू,डॉ शर्मिला सोरेन, डॉ अंजुला मुर्मू, जिला महामंत्री विवेकानंद राय व दीपक स्वर्णकार, जिला उपाध्यक्ष गौरव कांत जवाहर मिश्रा, बबलू मंडल, रामनारायण भगत, बिट्टू सिंह, मनोज पांडेय, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रुपेश मंडल जिला महामंत्री अमन राज किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश मंडल आदिवासी मोर्चा के अध्यक्ष विमल मरांडी ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष पिंटू साह महिला मोर्चा अध्यक्ष नीतू झा एव सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे ।

भवदीय

पिंटू अग्रवाल

मीडिया प्रभारी

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/eyrx

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *