अबुवा दिशुम, अबुवा राज का सपना महागठबंधन में साकार हुआ : बादल
जरमुंडी प्रखंड मुख्यालय में आयोजित सोहराय मिलन समारोह में सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने शिरकत किया
बासुकीनाथ। सरकार जन-जन के विकास के लिए कृत संकल्पित है। इस सरकार में ही लोगों का अबुवा दिशुम, अबुवा राज का सपना साकार हुआ। उपरोक्त बातें सूबे के कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक बादल पत्रलेख ने शुक्रवार को जरमुंडी प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड स्तरीय दिसोम सोहराय पोरोव मिलन समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। बादल पत्रलेख ने कहा कि सोहराय सिर्फ झारखंड में ही नहीं बल्कि देश के कई अलग-अलग राज्यों में भी मनाया जाता है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में झारखंड राज्य में विकास की गति काफी तेज हुई है। कृषि मंत्री ने राज्य सरकार के द्वारा संचालित कई जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम को जरमुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू, प्रखंड प्रमुख बसंती टुडू, रसिक सोरेन, बलराम सोरेन सहित अन्य ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन बाबूराम मुर्मू ने किया। इस मौके पर नायकी संतलाल मरांडी ने विधि विधान पूर्वक परंपरा के अनुसार पूजा अर्चना किया। इस मौके पर मंदिर की धुन पर सभी खूब जमकर थिरके। इस मौके पर
जरमुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू, शिवलाल सोरेन, बलराम सोरेन, जरमुंडी अंचलाधिकारी राजकुमार प्रसाद, जरमुंडी एसडीपीओ शिवेंद्र, जरमुंडी पुलिस निरीक्षक दयानंद साह, बासुकीनाथ नगर पंचायत उपाध्यक्ष अमित कुमार साह उर्फ छोटू साह, प्रखंड कोंग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, अनुज मंडल कुशवाहा, भरत कापरी, सौरव यादव, प्रकाश यादव, विजय यादव, मिथलेश मिश्रा के अलावे सोहराय मिलन समारोह के सदस्य एवं विभिन्न गांव से आये ग्रामीण मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/8xbp