जामा/ जामा पुलिस द्वारा शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के आदेश पर प्रतिबंधित मांस को टेपरा नदी के किनारे गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। थाना प्रभारी जितेंद्र साहू ने बताया कि 709 ट्रक पर लदे प्रतिबंधित मांस को जेसीबी मशीन से गड्ढे खुदवाकर जमीन के नीचे दफना दिया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को दुमका भागलपुर मार्ग के महारो चौक के पास गौ मांस से लदा एक 709 ट्रक को जब्त किया गया था। जिसमें दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा जा चुका है। उक्त मांस को शुक्रवार को दफना दिया गया है।