देवघर I सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय छात्र संघ के सचिव सह पूर्व सीनेट सदस्य श्री विश्वराज सिंह ने एक प्रेस बयान जारी कहते हुए कहा है की।गत दिन ए एस महाविद्यालय देवघर के प्रभारी डॉ अशोक कुमार ने मेरे ऊपर जो एफआईआर दर्ज करवाएं है वो निराधार है।ज्ञात हो की कुछ महीने पहले मैंने प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ विश्वविद्यालय को एक आवेदन सौंपा था जिसमे प्रभारी प्राचार्य के द्वारा अवैध रूप से अपने सगे संबंधियों को बिना नियम के नौकरी देने के संबंध में था जो की क्षेत्रीय अखबारों में प्रमुखता से प्रकिशित भी हुआ था जिस फलस्वरूप विश्वविद्यालय के द्वारा एक जांच समिति बनाई गई एवम प्रभारी डॉ अशोक कुमार के खिलाफ जांच भी गई। तभी से डॉ अशोक कुमार के अंदर एवम उनके संबंधी बादल कुमार के अंदर मेरे प्रति बहुत ही रोष है। उनके तरफ से एफआईआर में जिक्र सारी बातें झूठी है मामला कुछ और था और कहीं मोड़ दिया गया। बादल कुमार जो की उनके संबंधी है उन्ही के द्वारा मेरे साथ धक्का मुक्की एवम गाली गलौज किया गया और उल्टा मेरे ऊपर ही कैस कर दिया गया । इस संदर्भ में छात्र संघ के सचिव ने भी एसडीपीओ देवघर ,टाउन थाना देवघर ,को निष्पक्ष होकर इस मामले को जांच करने की गुहार लगाया है।