अंबा प्रसाद के प्रतिनिधि की हत्या पर बाउरी समाज ने प्रकट किया शोक संवेदना 

बाउरी समाज ने राजकिशोर के हत्यारे को पकड़कर सजा देने की मांग की

IMG-20230226-WA0085
बासुकीनाथ। बासुकीनाथ नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या – एक गरडी स्थित बाउरी टोला में रविवार को राष्ट्रीय बाउरी संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के प्रतिनिधि सह राष्ट्रीय बाउरी संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय कमेटी सदस्य राजकिशोर बाउरी उर्फ बितका बाउरी कि अपराधियों द्वारा हत्या किए जाने को लेकर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया व घटना को लेकर शोक जताया। इस मौके पर बाउरी समाज के सदस्यों ने यथाशीघ्र हत्यारे को पकड़कर फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। बासुकीनाथ नगर पंचायत के वार्ड सदस्य सह राष्ट्रीय बाउरी संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष निमाई बाउरी ने बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के प्रतिनिधि राजकिशोर बाउरी उर्फ बितका बाउरी के नृशंसता पूर्वक हत्या किए जाने पर गहरी नाराजगी जताई एवं राज्य सरकार से यथाशीघ्र अपराधियों को पकड़ कर फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। इस मौके पर बाउरी समाज के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रहकर मृतक की आत्मा की शांति को लेकर ईश्वर से प्रार्थना किया। निमाय बाउरी ने कहा कि मृतक राजकिशोर बाउरी एक सामाजिक व्यक्ति थे, सभी के दु:ख दर्द में काम आते थे। संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने सरकार से हत्यारे को अविलंब पकड़कर सजा दिलाने की मांग की। कहा राज्य सरकार अपराध नियंत्रण में विफल साबित हो रही है। इस मौके पर सुरेश बाउरी, मुकेश बाउरी, राजा बाउरी, धर्मेंद्र बाउरी, श्यामलाल बाउरी, कार्तिक बाउरी आदि मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/v4w3

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *