जामा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज टू अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया। जानकारी के अनुसार स्वच्छता पखवाड़ा अभियान 29 अप्रैल 2023 से 15 जून 2023 तक आयोजित है। जिसकी प्रतिदिन की गतिविधियां की जानकारी बैठक में दिया गया। साथ ही बीडीओ द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के दौरान अधिक से अधिक ऑडियो प्लस गांव को चिन्हित कर शोफ्ट फीट नाले निर्माण कर आईएमआईएस में प्रविष्टि करने की बात कही गयी। अभियान की सफलता को लेकर प्राथमिकता के आधार पर मुखिया, जल सहिया सहित पदाधिकारी एवं पेयजल स्वच्छता विभाग की टीम को जिम्मेदारी दी गयी। बैठक में एसबीएम समन्यवक विकास मिश्रा, मुखिया राजू पुजहर, संतोष पुजहर, मुकेश पुजहर, विमला किस्कू, राखिशल मुर्मू, सुसना मरांडी सहित सिनी संस्था के कपिल कुमार, सरोज कुमार, मालती मुर्मू आदि मौजूद थे।