ईचागढ़ I सरायकेला खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के लेपाटांड़ पंचायत के लेपाटांड़ में शुक्रवार को गढ्ढा खोदो अभियान का शुभारंभ बीडीओ किकु महतो ने किया। बीडीओ, बीपीओ आदि ने कुदाली चलाकर गढ्ढा खोदो अभियान का शुभारंभ किया। उप विकास आयुक्त प्रवीण गागराई के निर्देश पर मनरेगा योजना अन्तर्गत विरसा हरित ग्राम योजना में ससमय बागवानी कार्य को पुरा करने के लिए गढ्ढा खोदो अभियान चलाया गया। पुरे प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों में समय पर बृक्षारोपन करने के लिए लिए गढ्ढों का खुदाई अभियान चलाया जा रहा है । विरसा हरित ग्राम योजना को सभी पंचायतों में ससमय पूरा करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित भी किया जा रहा है। बीडीओ किकु महतो ने बताया कि आज प्रखंड के सभी पंचायतों में गढ्ढा खोदो अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि लेपाटांड़ से अभियान का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि इस योजना से जहां हरित क्रांति को बल मिलेगा वहीं किसानों को फलदार वृक्ष से रोजगार का साधन भी मिलेगा । उन्होंने कहा कि गढ्ढा खोदो अभियान के साथ खेती योग्य भूमि पर किसानों को विरसा हरित ग्राम योजना से फलदार बृक्षारोपन करने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। मौके पर बीपीओ निपेन कुमार प्रधान, मुखिया आदि उपस्थित थे।
ईचागढ़- गढ्ढा खोदो अभियान का बीडीओ ने किया शुभारंभ
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xbdx