झरसुगड़ा I सांसद सुरेश पुजारी जी के अथक प्रयास से लंबे अरसे बाद आम जनता की मांग को मद्देनजर बेलपहाड़ रेलवे स्टेशन पर चार ट्रेनों के ठहराव का प्रस्ताव पास हुआ है। इस फैसले से बेलपहाड़ नगर वासियों के बीच में खुशी की लहर दौड़ गई है अब से मुंबई हावड़ा, साउथ बिहार एक्सप्रेस, टाटा इतवारी पैसेंजर, टिटलागढ़ बिलासपुर एक्सप्रेस यह चार ट्रेन अब बेलपाहाड रेलवे स्टेशन पर रुका करेंगी!! भाजपा नेता प्रवीण श्रीवास्तव समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं ने सांसद को अपना आभार व्यक्त किया है।