ईचागढ़ I सरायकेला खरसावां जिला के ईचागढ़ व कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र में विभागीय उदासीनता का दंश आम जनों को भुगतना पड़ रहा है। जी हां आपको बता दूं कि बालू घाटों का निलामी नहीं होने से पीएम आवास,नीजी आवास बनाने का कार्य अधर में लटका हुआ है। कहीं पीएम आवास का दीवार पूर्ण है तो कहीं छत ढलाई के लिए बालू पर रोक हटाने का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को बालू नहीं मिलने से अपना निजी मकान भी अधुरा पड़ा हुआ है। ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र का बात करूं तो एक जेएस एम डीसी का घाट तो चालु है ,मगर क्षेत्र के लोगों को ट्रैक्टर पर बालू नसीब नहीं हो रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पर बालू लेने के लिए बहुत सारे नीयम परिनीयम बनाया गया है, जिससे ट्रैक्टर पर ग्रामीणों को बालू नहीं मिल रहा है। यहां चार बालु घाटों का निलामी के लिए सरकार की हरी झंडी तो मिल गया है और टेंडर प्रक्रियाधीन है , मगर अभी तक घाटों का निलामी विभागीय पैंच के चलते फंसा हुआ है। 15 जुन तक बालू उत्खनन व परिवहन पर रोक लगाया जाता है, ऐसे में फिर तत्काल बालू का निलामी नहीं होने से लोगों को बालू मिलने में दिक्कत का सामना करना होगा। खनन विभाग बालू घाटों का समय पर निलामी कर देता है तो लोगों को बालू का किल्लत से निजात मिलेगी व अबैध बालू पर भी रोक लगाया जा सकता है। ग्रामीण दिलीप दास ने बताया कि बालू का अभाव से लोग पीएम आवास व निजी मकान नहीं बना पा रहे हैं । उन्होंने कहा कि हमारे यहां सुवर्ण रेखा,करकरी , कांची आदि बड़े नदी रहते हुए भी लोगों को बालू नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द घाटों का निलामी करने का मांग किया है एवं जेएस एम डीसी से क्षेत्र के लोगों को बालू देने का सरल नीयम बनाने का मांग किया है। वहीं जेएस एम डीसी घाट के बालू प्रभारी अमुल्य रत्न प्रामाणिक से बात करने पर उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर मे भी बालू देने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों द्वारा आनलाइन बुक नहीं कराया जा रहा है, जिससे ट्रैक्टरों पर बालू नहीं दिया जा सकता है।