बरमसिया में 24 कुंडी महायज्ञ हेतु किया गया भूमि पूजन

4

शिकारीपाड़ा/दुमका/ शिकारीपाड़ा के बरमसिया मोहनपुर महायज्ञ स्थान पंचायत भवन के समक्ष  में गायत्री यज्ञ हेतु   गुरुवार को पंडित जी के द्वारा विधि वध रूप से मंत्र उच्चारण कर भूमिपूजन किया गया। यहां बताते चले कि 16 फरवरी दिन गुरुवार को 24 कुंडी महायज्ञ का 251 भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया जाएगा। 17 फरवरी दिन शुक्रवार प्रात 8:00 बजे देव पूजन संध्या 6:00 बजे संगीत एवं प्रवचन ।18 फरवरी दिन शनिवार प्रातः 8:00 हवन यज्ञ विभिन्न संस्कार एवं संध्या 6:00 बजे संगीत प्रवचन एवं 19 फरवरी दिन रविवार प्रातः 8:00 हवन यज्ञ एवं विभिन्न संस्कार एवं पूर्णाहुति तथा टोली विदाई होगी। भूमि पूजन के शुभ अवसर पर पुजारी विनोद जी सहयोगी अशोक जी, अर्जुन जी एवं बरमसिया और कुश पहाड़ी के काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/i8rx

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *