सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल, दुमका अस्पताल रेफर

संवाददाता, मसलिया ( दुमका ) I दलाही – रानीबहाल मुख्य सड़क में मुर्गाथोल गांव के समीप तीखी मोड़ पर अनियंत्रित होकर हाईवे तथा बाइक आमने सामने टक्कर हो गया। दुर्घटना में बाइक सवार स्टेफन टुडू घायल हो गया। घायल युवक मसलिया थाना क्षेत्र के भंगाहीड़ गांव के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार तेज गति से अपने घर भंगाहीड़ जा रहा था। वहीं विपरीत दिशा से हाइवे चालक भी रानीबहाल की ओर जा रही है। मुर्गाथोल गांव के समीप तीखी मोड़ अनियंत्रित होकर टक्कर होने पर बाइक सवार बेहोश हो गया। इसकी सूचना टोंगरा पुलिस को मिलने के बाद दुर्घटना स्थल पहुंच कर घायल युवक को उठा कर रानीश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले गया। युवक का होश नहीं आने के कारण वहां के चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए दुमका फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। इधर टोंगरा थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना से घायल करने वाले हाइवे को जब्त कर टोंगरा थाना में रखा है। घायल युवक का होश आने के बाद बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई किया जायेगा।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/c3b4

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *