शिकारीपाड़ा/दुमका/ शिकारीपाड़ा प्रखंड के पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष ब्रेनचुस हेंब्रम के निधन पर उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए शिकारीपाड़ा प्रखंड के भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष शुभाशीष चटर्जी, शिकारीपाड़ा मध्य जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता अविनाश सोरेन, जामुगरिया पंचायत समिति सदस्य सह भाजपा नेता मंटू मरांडी सहित काफ़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता एवम ग्रामीण। उनका उम्र करीब 50 वर्ष था। इस दौरान भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुभाषिस चटर्जी ने ब्रेनचुस हेंब्रम के परिवार को सांत्वना दी और कहा कि पुरा भाजपा पार्टी परिवार हर समय आपलोगो के साथ खड़ी है। इनके मृत्यु से पार्टी को अपूर्ण क्षति हुई है वह जुझारू कार्यकर्ता थे उनका मार्गदर्शन भी हमेशा मिलता रहता था। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ब्रेनचुस हेंब्रम का अंतिम संस्कार आदिवासी रीति रिवाज के साथ किया गया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण शमिल थे।