कार्यक्रम की सफलता को लेकर बीजेपी ने किया बैठक

IMG-20221223-WA0101
पथरगामा। शुक्रवार को पथरगामा प्रखंड के बिशाहा मंडल, भारतीय जनता पार्टी की बैठक ग्राम सनातन में मंडल अध्यक्ष जगरनाथ मांझी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश के निर्देशानुसार आगामी 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जयंती व हर बूथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम की सफलता को लेकर रुपरेखा तैयार करने हेतु चर्चा हुई जिसमें प्रभारी के तौर पर श्री नरसिंह भगत एवं शारिक खान विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान मंडल महामंत्री नरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी विपुल दुबे,बासुकी राणा, रोहित मिर्धा, नरेश पंजियारा,पंकज साह, रामचंद्र जी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/itm4

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *