अगलगी से प्रभावित परिवार को भाजपा नेता बजरंगी यादव ने पहुँचाए राहत सामग्री,जताई संवेदना

IMG-20230301-WA0058

साहिबगंज। राजमहल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत साहिबगंज प्रखंड के लालबथानी दियारा में बीते दिनों बुद्धन महतो के घर में खाना बनाने के दौरान आग लग जाने से घर का सारा सामान जल गया।जब इसकी जानकारी ग्रामीणों ने भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी बजरंगी प्रसाद यादव को दी तो उन्होंने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि आग लग जाने की समाचार प्राप्त हुआ लेकिन सांगठनिक कार्यों से क्षेत्र से बाहर रहने के कारण साहिबगंज ग्रामीण भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजय मंडल,समाजसेवी कृष्णा शर्मा,मनोज केशरी एवं हिरन ताँती के माध्यम से पीड़ित परिवार के बीच लुंगी,साड़ी,एक क्विंटल चावल एवम नगद राशि वितरण करवाया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/09ju

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *