भाजपा की बैठक हुई संपन्न

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संसद में दिए गए अभिभाषण का वाचन किया गया

4

शिकारीपाड़ा/दुमका/ आज भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष शिकारीपाड़ा विकाश भगत के नेतृत्व में शिकारीपाड़ा शक्ति केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई  इस बैठक में विशेष रुप से जिला उपाध्यक्ष बबलू मंडल ,एवं जिला परिषद सदस्य अविनाश सोरेन एवं मंडल अध्यक्ष शुभाशीष चटर्जी उपस्थित थे इसके अलावा शक्ति केंद्र प्रभारी सह प्रभारी ,संयोजक सहसंयोजक, अल्पकालीन विस्तारक एवं बूथों के अध्यक्ष शामिल रहे। इस बैठक  में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संसद में दिए गए अभिभाषण का वाचन किया गया। जिसमें राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद के समक्ष अपने अभिभाषण में कहा था कि 2047 तक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है जो अतीत के गौरव से जुड़ा हो और जिसमें आधुनिकता का हर स्वर्णिम अध्याय हो। हमें ऐसा भारत बनाना है जो आत्मनिर्भर हो, जो अपने मानवीय दायित्व को पूरा करने के लिए भी समर्थ हो अमृत काल का यह 25 वर्ष का कालखंड स्वतंत्रता की स्वर्ण शताब्दी का और विकसित भारत के निर्माण का कालखंड है। उन्होंने कहा था कि यह 25 वर्ष हम सबके लिए और देश के प्रत्येक नागरिक के लिए कर्तव्य की पराकाष्ठा करके दिखाने के है, यह हमारे सामने युग निर्माण का अवसर है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ज़ोर देकर कहा है कि भारत में स्थिर, निडर और निर्णय लेने वाली सरकार है, जो बड़े सपने साकार करने के लिए काम कर रही है। उन्‍होंने कहा कि सर्जिकल स्‍ट्राइक, आतंकवाद उन्‍मूलन के लिए ठोस कार्रवाई, नियंत्रण रेखा और वास्‍तविक नियंत्रण रेखा पर हर तरह के दुस्‍साहस को कड़ा जवाब, अनुच्‍छेद 370 और तीन तलाक को हटाना निर्णायक सरकार के उदाहरण हैं इस बैठक में बालू सोरेन, हेमंत साहा ,शिवम भगत, रंजन भगत, प्रशांत भगत, पलटू गोस्वामी,जयदेव गोस्वामी, मंटू मरांडी, सोम सोरेन, अंजन दियासी, प्रकाश पंडित, डॉक्टर राय, किशोर भगत, मुंशी कुमार, बमबम भगत आदि कार्यकर्ता मौजूद थे

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/tlm4

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *