झारखंड सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा ओबीसी मोर्चा ने दिया धरना

1

दुमका I राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के द्वारा पिछड़ी जाति आरक्षण पर उदासीन रवैया अपनाने, पंचायत चुनाव में उन्हें अपने हक से वंचित रखने तथा नगर निगम चुनाव   को भी उसी आधार पर करने की  चल रही तैयारी, जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने में हो रही परेशानी, नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण दिलाने हेतु आयोग गठन एवं ट्रिपल टेस्ट सर्वे शुरू करवाने, मनरेगा मजदूरों, नियमित रोजगार, नियमित मजदूरी भुगतान एवं आयुष्मान भारत योजना का लाभ गरीबों को दिलाने के विषय जैसे विभिन्न मांगो को लेकर भाजपा पिछड़ी जाति मोर्चा दुमका जिला के अध्यक्ष पिंटू साह की अध्यक्षता में दिन गुरुवार को  जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया।  इस धरना में मुख्य रूप से मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर प्रजापति,  प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा विनोद शर्मा, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री डॉ0 लुईस मरांडी, पूर्व जिला अध्यक्ष निवास मंडल, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अक्षय यादव, भाजयुमो के जिला मंत्री मनीष कुमार, पिछड़ी जाति मोर्चा के दिनेश सिंह, मदन पोद्दार, मुकेश कुमार, संजय मंडल, भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज वर्मा, नगर महामंत्री दीपक सिंह, संजय पंडित ,ओम केसरी, मनोज यादव नरेश मंडल श्यामसुंदर मंडल रोहित नंदी छोटेलाल मंडल प्रदीप शाह गिरधर दास नीरज भंडारी ब्रांड गुप्ता एवं पार्टी के अन्य कार्यकर्ता इस अवसर पर मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/qnj6

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *