सीओ के विरुद्ध बीजेपी ने खोला मोर्चा हटाने की मांग को लेकर दिया धरना

IMG-20230120-WA0053

जामताड़ा। जामताड़ा भाजपा जिला इकाई के द्वारा उपायुक्त कार्यालय के समक्ष कंबाइंड बिल्डिंग परिसर में करमाटाड़ सीओ गुलजार अंजुम के विरुद्ध कानूनी कारवाई को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।इस एकदिवसीय धरना प्रदर्शन में बतौर मुख्य अतिथि सारठ विधायक रणधीर कुमार सिंह एव विशेष अतिथि के रूप में भाजपा वरीय नेता सह पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए।जामताड़ा भाजपा जिला इकाई के द्वारा करमाटांड़ सीओ के विरुद्ध कानूनी कारवाई करने को लेकर जिला उपायुक्त को मेमोरेंडम दिया गया।वरीय भाजपा नेता सह पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा की करमाटांड़ अंचलाधिकारी गुलजार अंजुम जैसे भ्रष्ट अधिकारी एक संवैधानिक पद पर रहते हुए नियम विरुद्ध भ्रष्टाचारी,पक्षपाती,जातिवादी और गुंडागर्दी करने के विरुद्ध कानूनी कारवाई करने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से यह बताना चाहते हैं की इस भ्रष्ट अंचलाधिकारी गुलजार अंजुम को अविलंब करते हुए ,इसे तुरंत संवैधानिक पद से हटाया जाना चाहिए और तुरंत प्रपत्र क गठित करते हुए ,इसके विरुद्ध राज्य सरकार से दंडनात्मक करवाई करने की अनुसंसा करनी चाहिए।यह एक सांकेतिक धरना प्रदर्शन हैं ,अगर जिला प्रशासन द्वारा उचित करवाई नहीं की गई तो जोरदार तरीके से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके पहले भी हम लोगों ने कई भ्रष्ट अधिकारियों पर करवाई करने के लिए वर्तमान सरकार को विवश किया हैं।सारठ विधायक रणधीर कुमार सिंह ने कहा की यह जन हितैषी सरकार नहीं हैं,यह जनविरोधी सरकार हैं ।इस सरकार के सभी अधिकारी भ्रष्ट हैं,यह सरकार हमेशा यह कहती हैं की हमारा खजाना खाली हैं लेकिन कोयला ,बालू ,गिट्टी , पत्थर जैसे प्राकृतिक संसाधनों को लूट कर अपनी झोली भरने का काम किया हैं।जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा की जामताड़ा जिले में भाजपा हमेशा लोगों के सही न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी हैं,चिरुडीह में दलित परिवार को हमारे नेता वीरेंद्र मंडल और सबने मिलकर न्याय दिलाने का काम किया हैं।पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा उर्फ बाटुल झा ने कहा जामताड़ा में सभी अधिकारी भ्रष्ट हैं, पीसी,पगड़ी जोरो पर हैं और अवैध कोयला बालू खनन चरम पर हैं।इस एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन करने का काम भाजपा जिला महामंत्री प्रभास हेंब्रम और सुमित शरण के द्वारा किया गया।मौके पर मुख्य रूप से भाजपा पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष रंजीत यादव,भाजपा नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता,भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष रंजीत राणा, महेंद्र मंडल,जिला प्रकोष्ठ के सह संयोजक अमित भैया, करमाटांड़ मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मंडल,नीपेन सिंह,सुनील हांसदा,मंगल सोरेन,जावेद अंसारी,नागेश्वर मंडल,चंदन राउत,लखींद्र सिंह,बाबित राउत,सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/u9ph

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *