जामा/ जामा विधानसभा के बूथ स्तरीय कार्यशाला का आयोजन महारो स्थित आम बगान मैदान में शनिवार को आयोजित किया गया। कार्यशाला का मंच संचालन जामा मंडल के मंडल अध्यक्ष राजू दरवे ने किया। जामा विधानसभा अंतर्गत सभी चार मंडलों के मंडल अध्यक्ष उनकी कार्यसमिति, बूथ सशक्तिकरण कार्य हेतु मंडलों की टोली, सभी शक्ति केंद्र के संयोजक, सहसंयोजक, शक्ति केंद्र के प्रभारी, सभी 50 शक्ति केंद्रों के 2-2 अल्पकालीन विस्तारक एवं बूथ अध्यक्षों ने इस कार्यशाला में भाग लिया।जिला अध्यक्ष परितोष सोरेन ने शक्ति केंद्रों पर अल्पकालिक विस्तारक के माध्यम से बूथ समिति बनाकर बूथ सशक्तीकरण करने, पन्ना प्रमुख तैयार करने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने के तरीके कार्यकर्ताओं को बतायें।विधानसभा क्षेत्र के 50 शक्ति केंद्रों के 270 बूथों पर बूथ को कैसे सशक्त किया जाए इसका टिप्स दिया गया। आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से बूथ सशक्तिकरण प्रदेश टोली के संजोजिका व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी कुमारी ने कार्यशाला में उपस्थित सभी लोगों को विशेष रूप से इस कार्यक्रम को सफल करने हेतु 1–1 बिंदुओं पर क्रमवार प्रशिक्षित किया। कार्यशाला को भारतीय जनता पार्टी के दुमका सांसद सुनील सोरेन, पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुरेश मुर्मू, निवास मंडल, जिला के उपाध्यक्ष मनोज पांडे, जवाहर मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, जिला महामंत्री विवेकानंद राय, दीपक स्वर्णकार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष विमल मरांडी, जामा विधानसभा के सभी पंचायतों से आये शक्ति केंद्र संयोजक सह संयोजक एवं विस्तारको की उपस्थिति हुई। मीडिया प्रभारी पिन्टू अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सिकंदर यादव, निरंजन मंडल, नवल मांझी, जिला मंत्री चुन्नीलाल राय, जिला कार्यसमिति के सदस्य राजू पुजहर, विभीषण मुर्मू, जेपी यादव, इंद्रकांत यादव, राजु पुजहर आदि लोग उपस्थित हुए।
महारो आम बागान में भाजपा ने किया विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/se6c