भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने फौजदारी दरबार में लगाई हाजिरी

IMG-20230110-WA0097
बासुकीनाथ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने सपरिवार बाबा बासुकीनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। उनके खानदानी तीर्थ पुरोहित पंडित मनोज कुमार झा, उज्जवल झा, रामजी झा सहित 11 सदस्यीय पंडितों ने विधि-विधान पूर्वक बाबा बासुकीनाथ, माता पार्वती, माता काली, शत्रु संहारिणीं बगलामुखी माता, दस महाविद्या की पूजा अर्चना एवं वैदिक आरती कराई।इस मौके पर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद अभयकांत प्रसाद, पूर्व मंत्री लोईस मरांडी, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश मंडल, भाजपा नगर अध्यक्ष स्वरूप सिन्हा, महेश गण, रविकांत मिश्रा, विश्वंभर राव, प्रवीण सिंह, मृणाल सहित भाजपा के दर्जनों नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/m2v2

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *