भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी मोर्चा विनय कुमार सिंह ने किया कंबल वितरण

IMG-20230102-WA0069
गिरिडीह। नए वर्ष 2023 के अवसर पर गिरिडीह विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी पूर्वी भाग के हरसिंग रायडीह पंचायत भवन में सेवानिवृत्त इंजीनियर विनय कुमार सिंह प्रदेश प्रवक्ता भाजपा ओबीसी मोर्चा के सौजन्य से भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संगीता सेठ की अध्यक्षता में जरूरतमंद लोगों के बीच भीषण ठंड को देखते हुए कंबल वितरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा के जिला महामंत्री उषा कुमारी द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार सिंह द्वारा बताया गया की देश के प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश में चौमुखी विकास के साथ विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों के बीच जरूरतमंद लोगों को प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत के तहत500000 तक का मुफ्त इलाज, उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर, कोविड काल से गरीबों को प्रति व्यक्ति 5 किलो मुफ्त अनाज, प्रधानमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत किसानों को सहयोग राशि, नारी सशक्तिकरण ,आदि योजनाओ के तहत विभिन्न लाभ प्राप्त हो रहा है। जिला अध्यक्ष संगीता सेठ एवं सांसद प्रतिनिधि सह महिला मोर्चा के जिला महामंत्री उषा कुमारी द्वारा बताया गया की भाजपा बीच समय-समय पर जरूरतमंद लोगों को सहयोग करती रहती है। कोविड-काल में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों को आवश्यकतानुसार मदद किए। इसी क्रम में आज जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया भाजपा, सबका साथ सबका विश्वास और सबका विकास के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ते हुए कार्य कर रही है, उक्त कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री श्री उमाशंकर चरण पहाड़ी , जिला कार्यसमिति सदस्य बासुदेव राम चंद्रवंशी, भाजपा पूर्वी भाग मंडल के महामंत्री श्री प्रदीप कुमार राय, भाजपा के श्री विश्वेश्वर पाठक, श्री सुबोध यादव, भाजपा महिला मोर्चा के पूर्व भाग के मंडल प्रभारी मीना गुप्ता महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रीना शर्मा, पूर्वी भाग मंडल उपाध्यक्ष चैताली पाठक, प्रमिला महादेवन महिला मोर्चा पूर्व विभाग के अध्यक्ष, उर्मिला देवी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं जरूरतमंद पुरुष एवं महिलाएं थी।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/itrk

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *