शिकारीपाड़ा में भाजपा युवा मोर्चा की बैठक हुई संपन्न

1
2

शिकारीपाड़ा/दुमका/  दिनांक 29.01.2023 को  भारतीय जनता युवा मोर्चा शिकारीपाड़ा पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल की  संयुक्त कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता विकास भगत एवं हेमंत कुमार साहा ने किया इसमें मुख्य रूप से बैठक लेने के लिए संथाल परगना प्रभारी सौरभ कश्यप जी एवं जिला परिषद  सदस्य   सह भाजपा नेता अविनाश  सोरेन उपस्थित हुए, बैठक  मे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए  सौरभ कश्यप जी ने बताया युवा ही राष्ट्र की पूँजी हैं,पार्टी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी भाजयुमो के कार्यकर्ताओं पर है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाने में युवाओं का योगदान सर्वोच्च रहा। शिकारीपाड़ा मंडल मैं प्रत्येक बूथ मे 10 युथ बनाने की योजना पर चर्चा की गई एवं सभी को सोशल मीडिया से जोड़ने का अभियान भी चलाया जाए। बैठक में मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी दीपांशु कोचगवे प्रखंड महामंत्री हिमांशु शेखर, प्रखंड उपाध्यक्ष नवदीप मंडल ,प्रखंड मंत्री  सूरजपाल,  राजेंद्र ,शिवनाथ सहा मलई मंडल चंदन दास ,जय देव गोस्वामी,  देवराज गोस्वामी, कार्तिक गोस्वामी ,दिलीप गोस्वामी ,मंटू गोस्वामी ,चंदन दास , राकेश मंडल ,किशोर भगत ,पलटू गोस्वामी ,शिवम कुमार भगत, संजय मिर्धा, श्रीकांत राय,  आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/acn2

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *