प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया पीडीएस डीलरों के साथ बैठक

8

देवघर I प्रखंड विकास पदाधिकारी देवघर जितेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में प्रखंड सभागार में देवघर प्रखंड के सभी पीडीएस डीलरों के साथ एक आवश्यक बैठक की गई ।बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी देवघर ने बताया कि शशांक शेखर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक देवघर प्रखंड को नए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का प्रभार आदरणीय उपायुक्त देवघर मंजूनाथ भजंत्री के द्वारा दिया गया है। उनके निर्देशानुसार आप सभी को काम करना है। सबसे पहले उन्होंने पद परिचय कराया ।बाद बाकी विभाग में चल रहे विभिन्न प्रकार की योजनाओं ,जैसे चावल वितरण, गेहूं वितरण, चीनी वितरण ,नमक वितरण ,धोती, साड़ी, लूंगी वितरण आदि की समीक्षा की। उन्होंने सभी डीलरों से कहा कि मई माह का चावल  सत प्रतिशत वितरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा ग्रीन कार्ड धारियों के लिए जो चावल आपको दिया गया है, पोर्टल खुलते ही उसे बांट देना है ।उन्होंने सभी डीलरों से संवाद भी किया ।कुछ डीलरों की समस्याएं थी, उसे उच्चाधिकारी से संपर्क कर समाप्त करने की बात कही गई ।बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शशांक शेखर ,पीडीएस डीलर सुधीर दास, उमाकांत राय ,मनोज कुमार, परमेश्वर मंडल ,उपेंद्र मंडल, विश्वनाथ झा ,प्रकाश राणा, रीता देवी ,अनिल यादव ,लक्ष्मी जी, दुर्गा ,विभूति पंडित, सुधीर मंडल ,कामदेव दास, दिलीप दास ,साक्षी जी ,प्रभा कांत पाठक, जयप्रकाश ,शंकर प्रसाद यादव राजकिशोर यादव विश्वनाथ यादव ,चंद्र किशोर गुप्ता, सूचित चौधरी ,अजीत कुमार ,यमुना दास, सुगनी देवी आदि उपस्थित थे ।सभी डीलरों ने नए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का साथ देने की बात कही।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/4kym

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *