प्रेमी ने कीटनाशक पिलाकर ले ली प्रेमिका की जान

दुमका। 22 मई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विटर पर जिस 14 वर्षीय पिंकी को न्याय दिलाने के लिए दुमका और पाकुड़ पुलिस को रीट्वीट कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था, उस किशोरी को कीटनाशक खिलाकर शनिवार की शाम हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप पिंकी के 17 वर्षीय प्रेमी पर लगा है। किशोरी की उम्र महज 14 वर्ष है। घटना के बाद गोपीकांदर पुलिस मामले की जानकारी लेने दडांग खरौनी पहुँच गई। गोपीकांदर पुलिस ने रविवार को पिंकी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया हैं। किशोरी की मौत पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट के निजी अस्पताल में हुई है। पिंकी के परिजन और आरोपी प्रेमी शव को लेकर शनिवार रात वापस अपने घर दडांग खरौनी पहुँचा। बताया जाता है कि पिंकी के शव को उसके घर पहुंचाकर आरोपी प्रेमी घर से फरार हो गया था, लेकिन गोपीकांदर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया है।

पिंकी के पिता देवीधन हेम्ब्रम ने गोपीकांदर पुलिस को बेटी पिंकी की हत्यारोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पिता के आवेदन पर गोपीकांदर पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ धारा 320 और 328 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। देवीधन ने गोपीकांदर पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि पाँच नवंबर को उसकी बेटी शाम करीब 4 बजे घर पर ही थी। बाकी सदस्य शाम 4 बजे के बाद कुछ काम व्यस्त हो गए। पिंकी को घर में नहीं पाने पर खोजबीन शुरू किया। शनिवार शाम 6 बजे पिता देवीधन के मोबाइल पर प्रेमी का फ़ोन आता है कि उसकी बेटी पिंकी ने जहर खा ली है। उसे पाकुड़िया थाना क्षेत्र के बागजोबड़ा गांव में एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया है। सूचना पर पिंकी के पिता देवीधन आनन-फानन में वाहन लेकर क्लिनिक पहुंचा। जहां से पिंकी को इलाज के लिए रामपुरहाट ले जा रहा था कि रास्ते में ही पिंकी ने दम तोड़ दिया है। रामपुरहाट के निजी क्लिनिक में चिकिस्तक ने मृत घोषित कर दिया।

मामला प्रेम प्रसंग का है। अप्रैल 2022 में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। इस वीडियो को प्रोफेसर रजनी मुर्मू ने सीएम हेमंत सोरेन को ट्वीट कर जानकारी दी थी एक एक लड़का एक आदिवासी लड़की को लात से बुरी तरह मार रहा है। मामले में त्वरित कार्रवाई करने की मांग की गई थी। सीएम के निर्देश के बाद पाकुड़ और दुमका पुलिस हरकत में आई और वीडियो गोपीकांदर थाना क्षेत्र के खरौनी बाजार का निकला। जब वीडियो में दिख रहे किशोर और किशोरी से जानकारी ली गई तो पता चला कि दोनों के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। किशोरी ने अपने प्रेमी की बात नहीं सुनने पर उसे लात मार रहा था, इसका वीडियो घटनास्थल पर मौजूद उसके साथ ने बनाया था। मई 2022 में वीडियो को उसके साथ ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। सीएम के आदेश के।बाद गोपीकांदर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया था। किशोरी के पिता ने बताया कि जिस समय वीडियो वायरल किया गया था, ठीक उससे पूर्व ही दोनों को विवाह के बंधन में बांधने की तैयारी चल रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद किशोर को जेल हो गया और फिर रिश्ता वहीं रुक गया। दोनों खरौनी बाजार के एक निजी स्कूल से साथ में पढ़ाई की थी। जिसके बाद किशोर के पिता ने उसे गुहियाजोरी मिशन स्कूल में नामांकन कर दिया था।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/kxh4

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *