27 तक चिरकुंडा नगर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों को जमा करना होगा संपत्ति व परिसंपत्ति

निरसा I चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी पार्षदों 27 अप्रैल को शाम चार बजे तक नगर के संपत्ति और परिसंपत्ति जमा करना होगा। कार्यपाल पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार ने नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन के पास विकास केंद की चावी, वाहन,बेल्चा, कुदाल, हाथ गाड़ी, कुलर, लैपटॉप जमा करना होगा। कहा कि चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों को नगर परिषद से एनओसी लेना अनिवार्य होगा। नगर परिषद के कार्यकाल पूरा होने पर यह आदेश जारी किया गया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/7nt3

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *